प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निर्माणाधीन नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे आवासीय भवनों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसिंयों के प्रतिनिधि को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई हाल, आगंतुक दीर्घा तथा अन्य कक्षों के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नवीन कलेक्ट्रेट भवन का उद्देश्य आम जनता को एक ही छत के नीचे पारदर्शी और सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि बेहतर कार्यसंस्कृति के अनुरूप एक गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा तैयार हो। निरीक्षण के दौरान एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी, परियोजना क्रियान्वयन इकाई के कार्यपालन यंत्री, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button