आज मनाई जाएगी डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती
उप मुख्यमंत्री होंगे डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को जिले भर में मनाई जा रही है। मुख्य समारोह शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से आरंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सेमरिया श्री अभय मिश्रा, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, महापौर रीवा नगर निगम श्री अजय मिश्रा तथा अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यकंटेश पाण्डेय शामिल होंगे। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग के. के. पाण्डेय ने सभी आगंतुकों से समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

