पूणेमहाराष्ट्रविजनेस

टैग्मा इंडिया द्वारा 21 से 24 अप्रैल तक मुंबई में, डाय एंड मोल्ड इंडिया 2026’ का आयोजन

टैग्मा इंडिया द्वारा 21 से 24 अप्रैल तक मुंबई में, डाय एंड मोल्ड इंडिया 2026’ का आयोजन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

मुंबई/पुणे: टूल एंड गेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (टैग्मा) इंडिया की ओर से देश के डाय और मोल्ड उद्योग के सबसे बड़े प्रदर्शनी ‘डाय एंड मोल्ड इंडिया 2026’ का आयोजन 21 से 24 अप्रैल 2026 के बीच बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर, मुंबई में किया जाएगा। टैग्मा इंडिया के अध्यक्ष देवराया मंजुनाथ शेरेगर ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रदर्शनी में 700 से अधिक कंपनियां, उद्योग विशेषज्ञ, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स और अंतरराष्ट्रीय नवप्रवर्तक एक ही मंच पर एकत्रित होंगे। यह आयोजन टूल और डाय मेकिंग उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित होगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में टूल मैन्युफैक्चरिंग, मोल्ड निर्माण, प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग और प्रिसिजन इंजीनियरिंग से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कंप्यूटर नियंत्रित मशीनिंग, इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज मशीनिंग, कंप्यूटर एडेड डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, हीट ट्रीटमेंट सॉल्यूशंस और एडवांस्ड थ्रीडी प्रिंटिंग जैसी तकनीकों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। मशीनरी से लेकर मोल्ड बेस और विभिन्न कंपोनेंट्स तक पूरी इंजीनियरिंग वैल्यू चेन को कवर किया जाएगा।

 

टैग्मा इंडिया के उपाध्यक्ष डी. षण्मुगसुंदरम ने कहा कि यह प्रदर्शनी वैश्विक बाजार से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी, जिससे देश-विदेश की कंपनियों के बीच सहयोग और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे प्रिसिजन टूलिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े निर्माताओं, इंजीनियरों, खरीदारों और निर्णयकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इलेक्ट्रिकल उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन ज्ञान के आदान-प्रदान, नेटवर्किंग और व्यवसाय विस्तार के नए अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button