मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

जिले में पर्याप्त मात्रा में है एंटी रेवीज इंजेक्शन – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

जिले में पर्याप्त मात्रा में है एंटी रेवीज इंजेक्शन – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा,मध्य प्रदेश 

रीवा . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया है कि रीवा जिले में रेवीज रोग के बचाव के लिए एंटी रेवीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में यह इंजेक्शन उपलब्ध है। इंजेक्शन के एक वायल से कुत्ता काटने से पीड़ित व्यक्तियों को इंजेक्शन लगाये जा सकते है। इसके साथ टिटनेस से बचाव का भी इंजेक्शन दिया जाता है। एक अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल तक रीवा और मऊगंज जिलों में 3294 वायल इंजेक्शन उपलब्ध रहा। इस अवधि में विकासखण्ड नईगढ़ी में 300 मऊगंज में 361 तथा हनुमना में 163 वायल उपलब्ध रहा। रीवा जिले में विकासखण्ड गंगेव में 414, रायपुर कर्चुलियान में 163, गोविंदगढ़ में 302, त्योंथर में 401, सिरमौर में 307, जवा में 372 तथा जिला अस्पताल में 1800 वायल उपलब्ध हैं। एंटी रेवीज इंजेक्शन की उपलब्धता न होने संबंधी समाचार पूरी तरह से तथ्यहीन है। जिले में इसकी किसी भी तरह की कमी नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button