प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मेला आजरोजगार

मेला आजरोजगार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत जेएनसीटी कॉलेज रतहरा में 15 अप्रैल को सुबह 11बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया है। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में 20 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते सात हजार रुपए से 35 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ समग्र आईडी, मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में ब्रोक्स इंडिया प्रा.लि. झागड़िया, ओत्सुका फार्मास्युटिकल इंडिया प्रा.लि. अहमदाबाद गुजरात, जेके टायर्स मुरैना, बंसल वायर इन्डस्ट्रीज लि. ग्रेटर नोयडा, आमधनी प्रा.लि. एमआरएफ टायर्स दहेज गुजरात, आमधनी प्रा. लि. आपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात तथाआमधनी प्रा. लि. सोलर प्लांट अहमदाबाद बाबला गुजरात की कंपनियाँ शामिल हो रही हैं। रोजगार मेले में आमधनी बजाज आटो लिमि. पुणे महाराष्ट्र, सिन्टेक्स इंस्ट्रीज लि. जाफराबाद गुजरात, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, कास्टएनएक्स प्रा. लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा, एसबीआई लाइफ एश्योरेंस रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, सीआईआई एमसीसी इंदौर, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड रीवा, धूत ट्रासंमिशन प्रा. लि. औरंगाबाद, संजीव आटो प्रा. लि. वालुज महाराष्ट्र तथा बजाज लाइफ इंश्योरेस प्रा. लि. रीवा की कंपनियां भी शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button