समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी आज से प्रारंभ होगी
सीमावर्ती राज्य से गेंहू की आवक पर रखें सतत निगरानी – कलेक्टर
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की जाती है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में रीवा संभाग में किसानों से 15 अप्रैल से गेंहू की खरीद की जायेगी। रीवा जिले में भी निर्धारित खरीदी केन्द्रों में गेंहू की खरीदी प्रारंभ होगी। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने निर्देश दिये हैं सीमावर्ती राज्य की सीमा में नाका लगाकर सतत निगरानी रखी जाय ताकि किसी भी स्थिति में बाहर का गेंहू जिले में विक्रय के लिए न आने पाये। उन्होंने कहा कि उपार्जन गतिविधि में किसी भी संभावित अनियमितता को रोकने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम की है अत: इस पर कड़ी निगरानी रखी जाय।



