इटावाउत्तर प्रदेश

काव्य संगोष्ठी में रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध

काव्य संगोष्ठी में रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

जसवंतनगर। साहित्यिक संस्था स्मृति शेष एवं कवि करन सिंह शैवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा आए हुए कवियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गीता चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद काव्य पाठ का क्रम शुरू हुआ। डॉ. हरिश्चंद्र शाक्य ने अपनी कविताओं से खूब तालियां बटोरीं, वहीं डॉ. पद्म सिंह पद्म ने प्रेरणादायक रचना के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।

कवि दीन मोहम्मद दीन ने देशभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियों “पावन माटी देश की” का भावपूर्ण पाठ किया, जिसे श्रोताओं ने सराहा। डॉ. कुश चतुर्वेदी ने जीवन की संघर्षशीलता पर आधारित कविता “तुम हार गए, हम जीत गए” प्रस्तुत की।

इसके अलावा प्रेमचंद शाक्य, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, रोहित चौधरी, विजयपाल सिंह सहित अन्य कवियों ने भी विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button