इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र इटावा के आत्मदेव शर्मा ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत उद्यम स्थापना के इच्छुक बेरोजगार युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

योजना के तहत उद्योग क्षेत्र की इकाई हेतु अधिकतम 25 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र की इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी के रूप में दिया जाएगा, जो उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 6.25 लाख रुपये एवं सेवा क्षेत्र में अधिकतम 2.50 लाख रुपये तक होगी। यह मार्जिन मनी उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के बाद अनुदान में परिवर्तित हो जाएगी।

योजना के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदक विभिन्न ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं, जिनमें फोर-व्हीलर सर्विस सेंटर, कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, फोटोकॉपी एवं डिजिटल सेवा केंद्र, जिम, पैथोलॉजी लैब, ब्यूटी पार्लर, रेस्टोरेंट/ढाबा, मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, चक्की, तेल मिल, दाल मिल, मसाला पिसाई इकाई, रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट आदि शामिल हैं।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी http://msme.up.gov.in⁠� वेबसाइट पर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यदिवसों में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, एसडी फील्ड, इटावा कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button