प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सीमावर्ती राज्य की सीमा में वैरियर/चेक पोस्ट स्थापित, निगरानी के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड¬ूटी

सीमावर्ती राज्य की सीमा में वैरियर/चेक पोस्ट स्थापित, निगरानी के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड¬ूटी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा,मध्य प्रदेश 

रीवा . रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन कार्य आरंभ हो गया है। जिले के त्योंथर तहसील अन्तर्गत उत्तरप्रदेश राज्य की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में सीमावर्ती राज्य से अवैध गेंहू की आवक की निगरानी के लिए चेक पोस्ट/वैरियर स्थापित कर अधिकारियों की ड¬ूटी लगाई गई है।

 

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी त्योंथर ने चाकघाट से इलाहाबाद मार्ग वन विभाग जांच नाका चाकघाट में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनीत मिश्रा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार त्योंथर से शंकरगढ़ मार्ग पटहट चौकी के पास भी चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। जबकि नारीबारी से मांगी मार्ग भण्डाफोर तिराहा एवं ककरहा से बरछा मार्ग ककरहा में सहकारिता निरीक्षक अमरीश सिंह बघेल के साथ कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। चिरांव से सोनौरी मार्ग चिरांव तिराहा, डीही से बसहट मार्ग पथरपुरा तिराहा मूरी तथा मांगी से समरोल तिराहा एमपी – यूपी बॉर्डर मांगी में भी चेकपोस्ट लगाकर 24 घंटे निगरानी की जायेगी। नियुक्त किये गये दल को उत्तरप्रदेश की सीमा की ओर से आने वाले ऐसे वाहन जिनमें फसल परिवहन किया जा रहा हो उनकी गहन तलाशी लेने और प्रभारी अधिकारी/नोडल अधिकारी को तत्काल सूचना देने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button