मध्य प्रदेशरीवाशिक्षा

मऊगंज के 6 मेधावी छात्रों ने प्रदेश में बनाई टॉप रैंकिंग,कलेक्टर ने किया सम्मान

मऊगंज के 6 मेधावी छात्रों ने प्रदेश में बनाई टॉप रैंकिंग,कलेक्टर ने किया सम्मान

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज,मध्यप्रदेश 

मऊगंज मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में मऊगंज जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में मऊगंज जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर टॉप रैंकिंग हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 12वीं में अंशिका मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त की। वहीं कक्षा 10वीं में वर्तिका पाठक ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ 6वीं रैंक, सीता मिश्र, आदर्श प्रजापति एवं शिवम कुशवाहा ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से 8वीं रैंक तथा आकाश मिश्र ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10वीं रैंक अर्जित की।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन के कहा कि इन होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धि से शिक्षा के क्षेत्र में मऊगंज की पहचान और सशक्त हुई है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच से ही सफलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने ने बच्चों को मिठाई खिलाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा सहित छात्रों के अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button