प्रशासनमध्य प्रदेशमहाराष्ट्र

मऊगंज में स्कूलों के समय में परिवर्तन

मऊगंज में स्कूलों के समय में परिवर्तन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज,मध्यप्रदेश 

मऊगंज  मऊगंज जिले में तापमान में वृद्धि को देखते हुए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने स्कूलों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित होने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नियत किया गया है। शिक्षक और अन्य कर्मचारी दोपहर 1.30 बजे तक उपस्थित रहकर अपने आवश्यक विद्यालयीन कार्यों को पूर्ण करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं तथा अन्य कार्यक्रम अपनी पूर्व घोषित समय सारिणी के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button