मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

मऊगंज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन आज 

मऊगंज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन आज 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :मऊगंज, मध्यप्रदेश 

मऊगंज  मऊगंज में शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह सम्मेलन 19 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित किया गया है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे तथा अध्यक्षता विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम करेंगे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्र, जनपद अध्यक्ष मऊगंज श्रीमती नीलम सिंह, जनपद अध्यक्ष हनुमना श्री गोविंद नारायण तिवारी, जनपद अध्यक्ष नईगढ़ी श्रीमती ममता तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष मऊगंज श्री बृजवासी पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हनुमना श्री आशुतोष गुप्ता तथा अध्यक्ष नगर परिषद नईगढ़ी श्रीमती नागिता गुप्ता शामिल होंगी। सम्मेलन जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button