भू-संपदा प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर 21 अप्रैल को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा . मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भू-संपदा परियोजनाओं से संबंधित अधिनियमों, नियमों और कार्य प्रक्रियाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यह शिविर 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट भवन के मोहन सभागार कक्ष में आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्राधिकरण की ओर से सेवानिवृत्त आईएएस और विशेष सचिव श्री राजेश बहुगुणा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों से जागरूकता शिविर में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।