पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आज आएंगी रीवा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) श्रीमती कृष्णा गौर रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा 21 अप्रैल को सुबह 7.55 बजे रीवा पहुंचेंगी। श्रीमती गौर सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगी तथा छात्रावासों का निरीक्षण करेंगी। श्रीमती गौर पार्टी कार्यालय में दोपहर 2 बजे पत्रकारों से चर्चा करने के उपरांत दोपहर 3 बजे मैहर के लिए प्रस्थान करेंगी।


