
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जांच के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
