दिल्लीस्वास्थ्य

नींबू था। लाइम था। अब आ गया पुदीना भी। स्प्राइट ने अपने पहले ‘स्प्राइट लेमन मिंट’ फ्लेवर के साथ गर्मियों में लगाया पुदीने का तड़का     

नींबू था। लाइम था। अब आ गया पुदीना भी। स्प्राइट ने अपने पहले ‘स्प्राइट लेमन मिंट’ फ्लेवर के साथ गर्मियों में लगाया पुदीने का तड़का  

 रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: दिल्ली 

नई दिल्ली,: जब गर्मी पड़ती है तो भारत जानता है ठंडा कैसे होना है। ठंडे पेय में डालो, समर कूलर में मिलाओ या बस नींबू के साथ मसलकर किसी फिजी ड्रिंक में घोल लो, पुदीना भारत का अपना देसी ठंडक का नुस्खा है। स्प्राइट लेमन मिंट इसी की जीती-जागती मिसाल है कि स्प्राइट कैसे लोगों की असली आदतों को एक नए और सार्थक इनोवेशन में बदल देता है। नींबू और पुदीने का यह मेल जितना जाना-पहचाना है, उतना ही ताजगी भरा भी। भारत में अपने पहले फ्लेवर इनोवेशन में ब्रांड ने अपने मशहूर तीखे नींबू के साथ ठंडी और दमदार पुदीने की खुशबू मिलाई है ताकि जो स्वाद लोग पहले से चाहते हैं उसे ताजगी के एक नए मुकाम पर पहुंचाया जा सके।

 

 

 

स्प्राइट लेमन मिंट की असली खासियत यह है कि यह जाने-पहचाने और नएपन का बिल्कुल सटीक संतुलन बनाता है। इसे जीवंत करने के लिए स्‍टूडियोएक्‍स डब्‍लूपीपी ने एक नई कैंपेन फिल्म तैयार की है जिसमें सुनील ग्रोवर हैं। सुनील ब्रांड की ‘ठंड रख’ फिलॉसफी को पूरी तरह जीते हैं और उन रोजमर्रा के उन पलों को पकड़ते हैं जब हालात अचानक बिगड़ने लगते हैं और बस एक झटके में रिसेट की दरकार होती है। अपने अनूठे अंदाज में यह फिल्म यह बात पक्की करती है कि कभी-कभी सबसे समझदारी यह नहीं कि पलटकर जवाब दो, बल्कि यह है कि बस ठंडे रहो।

 

 

 

सुनील ग्रोवर ने कहा, “हम सब बचपन से गर्मियों के पेय में पुदीना डालते आए हैं, इसलिए यह पहली नजर में ही जाना-पहचाना लगा। स्प्राइट लेमन मिंट उसी आइडिया को बिना किसी झंझट के सामने रखता है। कैंपेन में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई वह यह है कि इसने उन असली, रोजमर्रा के पलों को कितनी खूबसूरती से पकड़ा है जब बस कुछ ताजगी देने वाला चाहिए होता है।”

 

 

 

कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया की कैटेगरी हेड, स्पार्कलिंग फ्लेवर्स, सुमेली चटर्जी ने कहा, “स्प्राइट लेमन मिंट की प्रेरणा यह है कि उपभोक्ता पहले से ही पुदीने की पत्तियों और स्प्राइट के साथ तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। हमने इस जाने-पहचाने मेल को एक ऐसे रूप में पेश किया है जो ताजा, स्वाभाविक और नया लगे। अपने आइकॉनिक लेमन-लाइम स्वाद में दमदार पुदीने का तड़का लगाकर हम उस ठंडी और बहुआयामी ताजगी को और ऊंचाई दे रहे हैं जिसे उपभोक्ता अब तेजी से तलाशने लगे हैं। और यह भारत की गर्मियों में बिल्कुल घर जैसा लगता है। सीमित समय के लिए आया यह फ्लेवर स्प्राइट को नए सिरे से खोजने का एक रोमांचक मौका है। पुदीने के स्वाद का एक ताजा अंदाज़, लेकिन वह सब बरकरार रखते हुए जो स्प्राइट हमेशा से रहा है यानी सबसे लाजवाब ताजगी देने वाला पेय।”

 

 

 

वीएमएल और स्‍टूडियोएक्‍स डब्‍लूपीपी ग्रुप के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर रणदीप दासगुप्ता ने कहा, “भारत में पहली बार स्प्राइट लेमन मिंट के इस लिमिटेड एडिशन के साथ हमें मौका मिला कि स्प्राइट की ताजगी की पहचान को उस तरीके से और आगे ले जाएं जो आज के दर्शकों को सच में ताजा और करीब लगे। हमारी सोच यह थी कि भारत की गर्मियां देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से तपाती हैं, कहीं उमस भरी चिपचिपी दोपहर तो कहीं सूखी और थका देने वाली तपन। लेकिन हर किसी का एक ऐसा टूटने का पल होता है जब मौसम बस बहुत ज्यादा हो जाता है। उस पल में बस ठंडक की एक लहर चाहिए होती है। और ठीक तभी आती है स्प्राइट लेमन मिंट! ‘मिंट लगा’ यानी पुदीने का एक हल्का-सा एहसास, उस फीलिंग को एकदम सटीक पकड़ता है और उत्पाद की सच्चाई को ऐसे स्‍लोगन में बदल देता है जो जुबान से उतरता ही नहीं।”

 

 

 

यह कैंपेन एक जोरदार 360 डिग्री रोलआउट के रूप में तैयार किया गया है जो संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से गहराई से जुड़ा है। इसे सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार और सेकेंडरी प्लेसमेंट तथा रिटेल टूलकिट के जरिए दुकानों में मजबूत मौजूदगी की समर्थन मिला है ताकि खरीदारी के अहम पलों पर यह उत्पाद सामने रहे।

 

 

 

चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध स्प्राइट लेमन मिंट सीमित समय के लिए बाजार में रहेगी और इस गर्मी के ताजगी के पिटारे में यह एक सही वक्त पर आई है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button