प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान

सीतामढ़ी में महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता और गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उसका निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही, हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और प्रत्येक पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button