इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

किशोर गृह से एक किशोर के पलायन मामले में मजिस्ट्रियल जांच जारी, साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील

किशोर गृह से एक किशोर के पलायन मामले में मजिस्ट्रियल जांच जारी, साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, । सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर ने अवगत कराया है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी, इटावा की टिप्पणी दिनांक 24-01-2026 के आधार पर प्रभारी अधीक्षक, राजकीय सम्प्रेषण गृह (कि०) यूनिट-2, सराय एसर कचौरा रोड, इटावा द्वारा सूचित किया गया कि संस्था में संवासित दो विचाराधीन किशोर—कमर जटाशंकर पुत्र भूरा चौहान एवं लव शाहू पुत्र स्व० संतोष साहू—दिनांक 24-01-2026 को सायं लगभग 06:05 बजे प्रथम तल पर निर्मित शौचालय के पास लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर बाउंड्रीवाल लांघते हुए परिसर से पलायन कर गए।

घटना की जानकारी रात्रि निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को हुई, जिसके उपरांत तत्काल दोनों किशोरों की खोजबीन कराई गई तथा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान एक किशोर लव शाहू रेलवे स्टेशन इटावा से बरामद कर पुनः संस्था में आवासित कर दिया गया, जबकि दूसरा किशोर जटाशंकर अब तक नहीं मिल सका है।

उक्त प्रकरण में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश दिनांक 27-01-2026 के अनुपालन में मजिस्ट्रियल जांच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।

अतः इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त घटना से संबंधित कोई बयान, साक्ष्य अथवा जानकारी हो, तो वह दिनांक 25-04-2026 को प्रातः 11:00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।

कार्यालय सिटी मजिस्ट्रेट, इटावा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button