इटावा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 23 अप्रैल को प्री-ट्रायल बैठक
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आरती द्विवेदी ने जानकारी दी है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार दिनांक 09 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय प्रांगण, इटावा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के त्वरित एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके सफल आयोजन के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन दिनांक 23 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 04:30 बजे से जनपद न्यायालय, इटावा के सभागार में किया जाएगा।
अतः संबंधित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध है कि वे उक्त प्री-ट्रायल बैठक में नियत वादों की सूची सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित हों तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से प्रतिभाग सुनिश्चित करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा

