समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी
रिपोर्ट; विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने सेवा सहकारी समिति बहुरीबांध के समिति प्रबंधक विनय शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नायब तहसीलदार हुजूर एवं सहायक आपूर्ति अधिकारियों के उपार्जन केन्द्रों के भ्रमण के दौरान सिली गई बोरियों के रैंडम तौल में प्रति बोरी का वजन औसतन 359 ग्राम अधिक पाया गया। इसी प्रकार गेंहू की कुल उपार्जित मात्रा 2527 Ïक्वटल में 718 ग्राम प्रति Ïक्वटल के मान से 18.14 Ïक्वटल अधिक गेंहू किसानों से तौल किया गया जो वरिष्ठ निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना है। प्रभारी कलेक्टर द्वारा समिति प्रबंधक को नोटिस जारी कर तीन दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।
