प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा . शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रीवा में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य सौरभ शुक्ला ने बताया कि आगामी 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से हीरो मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आईटीआई के समस्त इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड के उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। ड्राइव में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को 24933 रुपए प्रतिमाह का मानदेय व नियमानुसार अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ नियत समय पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
