इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा: डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इटावा: डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर कन्या इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज, इस्लामिया इण्टर कॉलेज, बालिका राजकीय इण्टर कॉलेज का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित वितरण-संग्रहण की व्यवस्था का अवलोकन किया।

परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदान किए गए। उन्होंने संबंधित केन्द्राधीक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराया जाए तथा परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन से जुड़े समस्त अधिकारी-कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एस0पी0 सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया, उप जिलाधिकारी सैफई सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button