पूणेमहाराष्ट्र

शहर के विकास में बीएआई जैसी संस्थाओं की अहम भूमिका

शहर के विकास में बीएआई जैसी संस्थाओं की अहम भूमिका

बीएआय पदाधिकारी सम्मान समारोह में नवलकिशोर राम द्वारा सराहना; अजय गुजर फिर बनेचेयरमैन

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: शहर के नियोजित विकास और तेजी से हो रहे विस्तार में बिल्डर्स असोसिएशन ऑफ़ इंडिया (बीएआई) जैसी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, ऐसे शब्दों में पुणे महानगर निगम के आयुक्त नवलकिशोर राम ने सराहना की. वे बीएआई पुणे सेंटर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के पदग्रहण समारोह में बोल रहे थे.

 

बीएआय पुणे चैप्टर के चेयरमैन के रूप में अजय गुजर को लगातार दूसरे वर्ष नियुक्त किया गया. व्हाइस चेयरमैन के रूप में राजाराम हजारे, सेक्रेटरी के रूप में डॉ. महेश राठी, ट्रेजरर के रूप में सुशिल अग्रवाल को चुना गया. इस अवसर पर अतिरिक्त कामगार आयुक्त बालासाहेब वाघ, बीएआय के महाराष्ट्र चेयरमैन प्रकाश मेंडा उपस्थित थे.

 

राम ने कहा कि ‘पेंशनर्स पैराडाइज’ के रूप में पहचान रखने वाला पुणे आज आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्टार्टअप का प्रमुख केंद्र बन चुका है। “नियोजित विकास, रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि और औद्योगिक विस्तार ने शहर को नई दिशा दी है,” उन्होंने कहा। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि बढ़ती झोपड़पट्टियां, ट्रैफिक जाम, सार्वजनिक परिवहन की सीमाएं और नागरिक संवाद की कमी जैसी चुनौतियों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए सभी हितधारकों का एकजुट होकर काम करना जरूरी है। “स्थानीय कनेक्टिविटी मजबूत करने, सार्वजनिक परिवहन जैसे पीएमपीएमएल को प्रभावी बनाने और एक सशक्त शहरी इकोसिस्टम विकसित करने पर ध्यान देना होगा,” उन्होंने कहा।

 

गुजर ने कहा कि बीएआई पुणे सेंटर आने वाले समय में अपने कार्यालय का नवीनीकरण करेगा और निर्माण क्षेत्र से जुड़े उत्पादों, सामग्री और तकनीक का भव्य प्रदर्शन आयोजित करेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर बीएआई सदस्यों का अधिवेशन पुणे में आयोजित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, तकनीकी सेमिनार, साइट विजिट और नई तकनीकों पर ज्ञानवृद्धि के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रोत्साहन, ‘वेल बिल्ट स्ट्रक्चर’ प्रतियोगिता और ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण जैसे सामाजिक उपक्रम भी चलाए जाएंगे।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त कामगार आयुक्त बाळासाहेब वाघ ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ प्रभावी समन्वय के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बिल्डर्स और श्रम विभाग के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

 

बीएआई महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रकाश मेंडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वर्षभर उल्लेखनीय कार्य करने वाले सदस्यों और नियामक मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button