प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अपर कलेक्टर ने पीएससी परीक्षा संचालन का लिया जायजा 

अपर कलेक्टर ने पीएससी परीक्षा संचालन का लिया जायजा 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश 

 

रीवा . मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। रीवा जिले में परीक्षा के सुचारु और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश और बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और केन्द्र प्रभारियों को परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग न किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button