मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

प्रेक्षक ने पीएससी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालन का लिया जायजा 

प्रेक्षक ने पीएससी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालन का लिया जायजा 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मऊगंज जिले में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में परीक्षा दो केन्द्रों पीएमश्री शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या उमावि में आयोजित की गई। प्रेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजकुमार पाठक ने दोनों परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। प्रेक्षक ने परीक्षार्थियों के प्रवेश, रोल नंबर व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने केंद्राध्यक्षों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अनुचित सामग्री के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को भी केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने देने के निर्देश दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button