प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अनियमितता बरतने पर वाटर प्लांट यूनिट को किया गया सील

अनियमितता बरतने पर वाटर प्लांट यूनिट को किया गया सील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . मऊगंज जिले में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विभिन्न वाटर प्लांट एवं कैन आरो वाटर सप्लाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खटखरी स्थित केके इंडस्ट्रीज पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर हिमालय ब्रांड पानी बोतल यूनिट में अनियमितता पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय कुमार जैन निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया के नेतृत्व में गठित राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यूनिट के संचालक द्वारा यूनिट में फर्म का बोर्ड नहीं लगाया था। लाइसेंस, वॉटर टेस्टिंग लैब, वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट एवं अन्य सुसंगत दस्तावेज भी नहीं पाए गए। जिसके कारण तत्काल प्रभाव से वाटर प्लांट चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने तक प्लांट में प्रोडक्शन बंद कराया गया। राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा की टीम ने तनु आरो कैन वॉटर सप्लाई एवं नव्या मिनरल्स का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालक को मेडिकल फिटनेस बनवाने एवं स्वच्छ परिस्थितियों में कैन वॉटर फीलिंग पानी का टीडीएस जांच करने के उपरांत सप्लाई करने के निर्देश दिए गए। पूर्व में संयुक्त दल द्वारा किए गए निरीक्षण के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार तिवारी द्वारा नव्या मिनरल्स एवं संजीवनी जल के संचालक के विरुद्ध बिना पंजीयन एवं खाद्य सुरक्षा विनिमय के उल्लंघन का प्रकरण तैयार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button