मध्य प्रदेशरीवा

वैक्सीनेशन महाअभियान में 17 सितंबर को रीवा शहर में बनाये गये 23 टीकाकरण केन्द्र

रीवा (MP) :कोरोना टीकाकरण महाअभियान में 17 सितंबर को रीवा शहर में 23 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। टीकाकरण केन्द्रों में तेरह हजार टीके लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण केन्द्रों आयुर्वेद हास्पिटल निपनिया, विन्ध्या अस्पताल, शहरी प्राथमिक केन्द्र खैरी, संजीवनी स्वास्थ्य केन्द्र ढेकहा, माडल साइंस कालेज, शहरी प्राथमिक केन्द्र बोदाबाग, बीएड कालेज, जनता कालेज अनंतपुर, शहरी प्राथमिक केन्द्र रतहरा, पीके स्कूल, कन्या महाविद्यालय, ऋतुराज पार्क, आर्य समाज विद्यालय घोघर, संजय गांधी अस्पताल मनोरोग विभाग, कमला नेहरू स्कूल बाणसागर कालोनी, सिंधु भवन, कन्या स्कूल पाण्डेयन टोला, प्राथमिक पाठशाला नगरिया, कन्या स्कूल घोघर, हा. सेकेण्डरी स्कूल उपरहटी, चौपड़ा स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरहुला कालोनी तथा राशन दुकान के पास टीका लगाये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button