
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने उपार्जन केन्द्र गुढ़ क्रमांक-एक का निरीक्षण किया तथा उपार्जित गेंहू की गुणवत्ता एवं परिवहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। खरीदी केन्द्र में उपस्थित किसानों ने बताया कि सर्बर काफी धीमा चल रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने फोन से भोपाल में सर्बर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्लाट बुकिंग व किसानों की गेंहू उपार्जन की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बताया गया कि अभी तक 240 किसानों द्वारा स्लाट बुक किया गया है। आज 28 किसानों के स्लाट बुक थे जिनमें से 4 किसानों ने अपना गेंहू विक्रय किया। केन्द्र में अभी तक 2991 Ïक्वटल गेंहू की खरीदी हो चुकी है जिनमें से 2500 Ïक्वटल का परिवहन कर गोदाम में भण्डारण कराया जा चुका है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उपार्जन केन्द्रों में छाया, पीने के पानी की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराते हुए पर्याप्त संख्या में तौल कांटा उपलब्ध रहने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने उपार्जित गेंहू का अपने समझ तौल कराया तथा गेंहू की गुणवत्ता देखी तथा व्यवस्थित उपार्जन के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजय कुमार जैन, उप संचालक कृषि यूपी बागरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

