मध्य प्रदेशरीवा

डेंगू नियंत्रण महाअभियान की हुई शुरूआत

रीवा( MP) :प्रदेश में आज 15 सितंबर से डेंगू पर प्रहार महाअभियान की शुरूआत हुई। कमिश्नर श्री अनिल सुचारी एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने शहर के चिरहुला कालोनी में डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के उपरांत प्रदेश में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया का संक्रमण काल प्रारंभ हो चुका है। इन रोगों से बचाव एवं नियंत्रण में आमजन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों पर जल जमाव के कारण डेंगू एवं चिकनगुनिया रोग फैलाने वाले एडीज मच्छर का प्रजनन शुरू हो जाता है तथा नियमित साफ-सफाई न होने के कारण इन मच्छरों के लार्वा बीमारी के उत्पत्ति के रुाोत बन जाते हैं। माह अगस्त से अक्टूबर तक इन बीमारियों का प्रकोप अधिक रहता है। इनके नियंत्रण हेतु जन अभियान प्रारंभ किया गया है ताकि आमजन बीमारियों से बचाव के प्रति सर्तक रहें।

उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिये आवश्यक है कि एक सप्ताह से अधिक समय तक किसी भी स्थान में जल जमा न हो (कूलर, टंकी, गमले, फूलदान, पुराना टायर, बेकार डब्बे, सकोरे, खाली प्लाट गड्ढों की सफाई की जाये)। भ्रमण के दौरान कमिश्नर एवं कलेक्टर ने लोगों से 17 सितंबर को टीकाकरण के महाअभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्ति वैक्सीन की डोज लगवाकर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा, अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ल सहित नगर निगम के एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकरी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button