इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बढ़पुरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया 

इटावा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बढ़पुरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

एसएसपी इटावा द्वारा थाना बढ़पुरा का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

जनपदीय कानून-व्यवस्था को प्रभावी और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* द्वारा थाना बढ़पुरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय, अभिलेखों एवं अपराध रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

महोदय द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही, जनशिकायतों के समयबद्ध समाधान तथा अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में *अपराध की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, बीट पुलिसिंग* को सक्रिय बनाए रखने एवं स्थानीय जनसंवाद को और बेहतर करने पर विशेष बल दिया गया।

महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों की *कार्यशैली, अनुशासन, साफ-सफाई एवं जनता के प्रति व्यवहार* को और अधिक बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित करते हुए कहा गया कि आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अभिलेखीय कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह, क्षेत्राधिकारी चकरनगर श्री अवनीश कुमार सिंह ,थाना प्रभारी बढ़पुरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button