अब तक 1031 किसानों से 27516 क्विंटल गेहूं उपार्जित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में गेहूं खरीदी का कार्य प्रक्रियाधीन है। जिले में उपार्जन के लिए 24 उपार्जन केन्द्रो में उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया है। अभी तक 1031 किसानों से 27516 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। अन्य सभी उपार्जन केन्द्रो पर कार्य प्रारंभ है। जिले में अभी तक एक हजार 2408 किसानों द्वारा उपार्जन केन्द्र में स्लॉट बुकिंग की गई है।
