
सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती दल का विशेष सुरक्षा अभियान
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम केंद्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन जांच की जा रही है।
गश्ती दल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, साथ ही सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



