
पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना में 70 आवेदन स्वीकृत
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद का वार्षिक लक्ष्य 1200 लाभार्थियों का है तथा योजना हेतु 120 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रति लाभार्थी 20 हजार रुपये की सहायता दी जाती है।
अब तक 221 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 70 आवेदन स्वीकृत, 11 अस्वीकृत तथा 140 लंबित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ दिया जाए तथा आय, जाति और आयु प्रमाण पत्रों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए।



