
नगर थाना में पुलिस अधीक्षक ने की विशेष समीक्षा बैठक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रविवार को नगर थाना में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना में दर्ज कांडों, लंबित वारंटों, कुर्की-जब्ती, मद्यनिषेध अधिनियम से संबंधित मामलों एवं 300 दिनों से अधिक समय से लंबित कांडों की समीक्षा की गई।
इस दौरान लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, गिरफ्तारी वारंटों एवं कुर्की-जब्ती के शत-प्रतिशत निष्पादन तथा अनुसंधान कार्य में तेजी लाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने 300 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश देते हुए अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
मद्यनिषेध मामलों की समीक्षा के दौरान अवैध शराब कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने तथा विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी लेखन में लैपटॉप एवं सरकारी ई-मेल के उपयोग के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01 एवं 02 की उपस्थिति में नगर थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित अभिलेखों एवं आंकड़ों का मिलान एवं सत्यापन भी किया गया।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-02, नगर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।



