देशपूणे

भारत फोर्ज को लैंडिंग गियर फोर्जिंग निर्माण के लिए एम्ब्रेयर से मिला दीर्घकालिक अनुबंध

भारत फोर्ज को लैंडिंग गियर फोर्जिंग निर्माण के लिए एम्ब्रेयर से मिला दीर्घकालिक अनुबंध

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे भारत 

पुणे, भारत, : एडवांस्ड फोर्जिंग और प्रिसीजन इंजीनियरिंग क्षेत्र की वैश्विक अग्रणी कंपनी भारत फोर्ज (बीएफएल) ने आज घोषणा की कि उसने एम्ब्रेयर के साथ महत्वपूर्ण लैंडिंग गियर फोर्जिंग के निर्माण और आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक अनुबंध किया है। इसके साथ ही भारत फोर्ज, एम्ब्रेयर की वैश्विक एयरोस्पेस सप्लाई चेन में फोर्ज्ड कंपोनेंट्स के लिए शामिल होने वाली भारत की पहली सप्लायर कंपनी बन गई है।

 

इस समझौते के तहत भारत फोर्ज, एम्ब्रेयर के वाणिज्यिक और रक्षा विमान कार्यक्रमों के लिए लैंडिंग गियर सिस्टम हेतु उच्च गुणवत्ता वाले फोर्ज्ड कंपोनेंट्स की आपूर्ति करेगी। यह साझेदारी वैश्विक एयरोस्पेस सप्लाई चेन में भारत फोर्ज की बढ़ती भूमिका को मजबूत करती है और जटिल तथा सुरक्षा-संवेदनशील कंपोनेंट्स के लिए एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में उसकी स्थिति को और सुदृढ़ बनाती है।

 

यह लंबी अवधि का अनुबंध गुणवत्ता, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक सहयोग के प्रति दोनों कंपनियों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह वैश्विक प्रमाणन मानकों को पूरा करने वाले फोर्ज्ड उत्पाद उपलब्ध कराने में भारत फोर्ज की क्षमता को भी रेखांकित करता है।

 

भारत फोर्ज लिमिटेड के वाइस चेयरमैन एवं जॉइंट एमडी अमित बी कल्याणी ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि बीएफएल, एम्ब्रेयर के लिए फोर्ज्ड कंपोनेंट्स की आपूर्ति करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी है। यह एयरोस्पेस व्यवसाय में हमारी विकसित क्षमताओं का प्रमाण है और हम एम्ब्रेयर की ओर से बीएफएल पर जताए गए भरोसे के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। आने वाले वर्षों में हम एम्ब्रेयर के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उसमें मूल्य जोड़ने के लिए उत्साहित हैं। ये अनुबंध एयरो इंजन कंपोनेंट्स क्षेत्र में स्थापित हमारी क्षमता के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्ट्रक्चरल कंपोनेंट्स के उत्पादन को भी बड़े स्तर पर ले जाने में मदद करेंगे।”

 

भारतीय कंपनी के साथ हुआ यह पहला अनुबंध भारत में एयरोस्पेस इकोसिस्टम को मजबूत करने और पूरी सप्लाई चेन में दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति एम्ब्रेयर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह ऐसे समय में हुआ है जब एम्ब्रेयर भारत में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रही है और स्थानीय उद्योग जगत के लीडर्स तथा सरकारी हितधारकों के साथ सक्रिय संवाद बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button