प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने 564 आवेदकों के प्रकरणों में की सुनवाई

कलेक्टर ने 564 आवेदकों के प्रकरणों में की सुनवाई

खण्डस्तर पर जनसुनवाई में वास्तविकता के आधार पर प्रकरणों का निराकरण करें – कलेक्टर

जनसुनवाई में कलेक्टर ने उपेन्द्र मिश्रा को दी कान की मशीन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 564 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा अधिकारियों को आवश्यक निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर जनसुनवाई करें तथा उनका समाधानकारक निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि यदि आवेदकों की सुनवाई खण्डस्तर पर हो जाय तो वह अनावश्यक जिले में अपनी समस्याओं के लिये नहीं आयेंगे।

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने वृद्ध उपेन्द्र मिश्रा को कान की मशीन सौंपी और उपेन्द्र मिश्रा ने कलेक्टर ने धन्यवाद दिया। इसी प्रकार जवा निवासी रामसखी पाठक एवं बिछिया निवासी पार्वती कोरी द्वारा पारिवारिक समस्या से तंग एवं आर्थिक रूप से परेशान होकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्या बताई जिस पर कलेक्टर ने दोनों फरियादियों को रेडक्रास के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी माध्यम से दस हजार रूपयेे एवं दो हजार रूपयेे की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान कराई। टिकुरी निवासी रामलाल साकेत के बटवारा आवेदन की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने, उलहीकला के निवासियों ने रास्ता से अतिक्रमण हटाने, दुलहरा के हीरालाल साकेत ने शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने तथा ओबरा निवासी मुनेन्द्र प्रसाद तिवारी ने नक्शा तरमीम में दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही का आवेदन दिया जिन्हें संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। सीताशरण सिंह के नक्शा तरमीम के आवेदन पर तहसीलदार जवा को, जयमन कोल मौजा मोहटा के अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर तहसीलदार सेमरिया को कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में दिये गये।

इसी प्रकार सोनवती त्रिपाठी निवासी डूडा के बिना सहमति जमीन के शासकीय दर्ज करने के आवेदन में एसडीएम मनगवां तथा उमाशंकर द्विवेदी सेमरीकला के वटवारा व नक्शा तरमीम के आवेदन में एसडीएम मनगवां को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। हरीश तिवारी निवासी मौहरिया के भूअर्जन अवार्ड दिलाने तथा सियादुलारी गोंदकला के मुआवजा भुगतान कराने के आवेदन पर भूअर्जन अधिकारी को, बेलपति निवासी कल्याणपुर के नहर की मुआवजा दिलाने के आवेदन पर सिंचाई विभाग के अधिकारी को तथा उपरहटी निवासी संतोष शुक्ला के प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ दिलाये जाने के आवेदन पर एसएलआर को समुचित कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में दिये गये। पुरैना निवासियों ने कलेक्टर ने गांव की मूलभूत समस्याओं के निराकरण का आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीईओ जनपद को मौका निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कटकी के निवासियों ने भी अपने ग्राम पंचायत की समस्यायें सुनाई जिस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद को मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतों में सभी आवश्यक कार्य करायें जाय तथा जिसने भी गड़वड़ी की हो उसके विरूद्ध वसूली की कार्यवाही करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों में अनावश्यक स्थगन न दें। कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के लिये शिविर लगाकर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button