इटावाउत्तर प्रदेशराज्य

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त आशा चयन, टीबी अभियान और आयुष्मान योजना में सुधार के निर्देश

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त
आशा चयन, टीबी अभियान और आयुष्मान योजना में सुधार के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रामीण आशाओं के चयन की समीक्षा करते हुए चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। जसवंतनगर में 44, महेवा में 31 के सापेक्ष 7, बसरेहर में 18, भरथना में 16, बढ़पुरा में 38, ताखा में 15, चकरनगर में 10 तथा सैफई में 28 आशाओं का चयन शेष पाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण मानव शक्ति हैं, इसलिए चयन शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने तथा एफएसटी में शून्य स्थिति समाप्त करने के निर्देश दिए गए। पीपीआईयूसीडी इंसर्शन की कम प्रगति वाले क्षेत्रों में सुधार पर भी जोर दिया गया।

अंतरा इंजेक्शन योजना की समीक्षा में अप्रैल 2025 में 492 तथा अप्रैल 2026 में 455 लाभार्थी पाए गए। बसरेहर और ताखा ब्लॉक में प्रगति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने दवाओं एवं इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संस्थागत प्रसव की समीक्षा में अप्रैल 2025 में 1060 तथा अप्रैल 2026 में 1089 प्रसव दर्ज किए गए। सीएचसी एवं जिला महिला चिकित्सालय में एफआरयू सिजेरियन सेवाओं की समीक्षा करते हुए सर्सईनावर अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

ब्लॉकवार मासिक डेटा रिपोर्ट में कई क्षेत्रों की प्रगति लक्ष्य से कम पाई गई। विभागीय लक्ष्य 95 प्रतिशत के सापेक्ष ताखा 57.39 प्रतिशत, सैफई 70.80 प्रतिशत, भरथना 72.22 प्रतिशत, जसवंतनगर 71.45 प्रतिशत, बढ़पुरा 79.34 प्रतिशत तथा बसरेहर 76.33 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को संयुक्त प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

आरबीएसके स्कूल उपलब्धि 94.03 प्रतिशत तथा आरबीएसके एवं आंगनबाड़ी केंद्र उपलब्धि 93.18 प्रतिशत पाई गई। ई-संजीवनी सेवाओं में सुधार के निर्देश भी दिए गए।

सीबीएसी फील्ड फाइलिंग में जसवंतनगर, भरथना और बढ़पुरा की स्थिति कम पाए जाने पर आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए गए। स्क्रीनिंग की कम प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।

टीबी नोटिफिकेशन की समीक्षा में जनपद की कुल प्रगति 81.85 प्रतिशत पाई गई। TB Free India Campaign के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय अभियान में 519 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं। बसरेहर, भरथना और इटावा क्षेत्र में अधिक मरीज मिलने पर विशेष कैंप लगाने और अधिक सैंपल जांच के निर्देश दिए गए।

एनक्यूएएस मूल्यांकन 2026 की समीक्षा में वर्तमान में 34 इकाइयां संतोषजनक पाई गईं। स्वास्थ्य सूचकांक आधारित रैंकिंग में इटावा प्रदेश के 75 जनपदों में 15वें स्थान पर है।

आभा आईडी एवं Ayushman Bharat Yojana की समीक्षा में बढ़पुरा, चकरनगर और ताखा की प्रगति कम पाए जाने पर नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए। आयुष्मान योजना के अंतर्गत कुल 1088 आईडी में 398 सक्रिय एवं 690 निष्क्रिय पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में बृजेंद्र सिंह, परितोष शुक्ला, अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button