चाकघाट में सामूहिक विवाह समारोह 14 मई को
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का सम्मेलन 14 मई को चाकघाट में
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न कराए जाते हैं। इस क्रम में त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में चाकघाट कृषि उपज मण्डी में 14 मई को दोपहर 12 बजे से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी राज करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजमणि मांझी, डॉ. संगीता सोनल शर्मा, श्रीमती सुमन विकास कोल तथा श्री बबोल प्रसाद कोल शामिल होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष त्योंथर श्रीमती मीनू देवी कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष त्योंथर श्रीमती कृष्णवती शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष चाकघाट श्री विभव जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा गुप्ता तथा उपाध्यक्ष नगर पंचायत त्योंथर श्री राजकुमार मिश्रा शामिल होंगे।



