प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अपर कलेक्टर ने जनगणना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अपर कलेक्टर ने जनगणना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज .अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी पीके पांडेय ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के भ्रमण के लिए रवाना किया। यह रथ जनगणना कार्य के प्रति आमजनों को जागरूक करने और गणना प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश के विकास की योजनाओं और नीतियों के निर्धारण का आधार बनती है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और ग्रामीण अंचलों में भ्रमण करेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों और सूचनात्मक संदेशों के माध्यम से नागरिकों को सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जब प्रगणक उनके घर पहुँचें, तो वे उन्हें पूरी और सटीक जानकारी प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान साझा की गई व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इस दौरान जनगणना संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button