प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों का किया गया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज .कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्र बन्ना और खरीदी केन्द्र कैलाशपुर सहित अन्य खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि उपार्जन केंद्रों में गेहूँ विक्रय की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। केंद्र में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।समिति प्रबंधकों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर छायादार स्थान में बैठने की उचित व्यवस्था करें, साथ ही पेयजल हेतु पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। खरीदी कार्य को निर्धारित स्लॉट बुकिंग के अनुसार समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सभी समितियों को निर्देशित किया गया कि किसानों से चना एवं मसूर की खरीदी समय पर सुनिश्चित की जाए तथा खरीदे गए फसल का शीघ्र परिवहन करायें। किसानों की फीडिंग समय पर की जाए ताकि उनके भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो और उन्हें तत्काल भुगतान प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button