
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: लखनऊ उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही परिवार, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और शुभचिंतकों ने दुख व्यक्त किया है।



