प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मोहरवा गांव में कलेक्टर ने अपनी उपस्थिति में कराया सीमांकन

मोहरवा गांव में कलेक्टर ने अपनी उपस्थिति में कराया सीमांकन

लंबे समय से चली आ रही समस्या का हुआ निराकरण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . मोहरवा गांव में भूमि के सीमांकन के लंबे समय से चले आ रहे विवाद का आज निराकरण हो गया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अपने समक्ष सीमांकन कराया और दोनों पक्षों की इसमें सहमति रही।

 

उल्लेखनीय है कि सेमरिया तहसील अन्तर्गत मोहरवा गांव की संतोष देवी ने गतदिवस जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष अपने आबादी भूमि के विवाद को सुलझाने के लिये सीमांकन कराये जाने का आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को सीमांकन कराने के निर्देश दिये थे। आज अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने अपनी उपस्थिति में सीमांकन कराया और राममूर्ति एवं संतोष देवी की आबादी भूमि का काफी समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।

 

कलेक्टर के भ्रमण के दौरान दिव्यांग अमन पाण्डेय ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करने का अनुरोध किया कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही स्वचलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी जायेगी। मोहरवा 481 ग्राम में कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा परिसर में किये जा रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामवासियों से अपेक्षा की कि विद्यालय की भूमि को संरक्षित रखें। आने वाले समय में विद्यालय के उन्नयन होने पर इसका उपयोग होगा। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउण्ड्रीबाल का सुधार कराने तथा परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार ममता पटेल, नायब तहसीलदार राजेश तिवारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button