प्रशासनमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने प्रगणकों का किया आत्मीय स्वागत

कलेक्टर ने प्रगणकों का किया आत्मीय स्वागत

जनता से सटीक जानकारी देने की कलेक्टर की अपील

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज  मध्यप्रदेश 

मऊगंज  जिले में जारी गणना अभियान के तहत एक सकारात्मक उदाहरण पेश करते हुए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अपने निवास पर पहुंचे प्रगणकों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने न केवल प्रगणकों का आत्मीय स्वागत किया, बल्कि स्वयं अपनी जानकारी भी दर्ज कराई। कलेक्टर ने अपने निवास पर आए गणना दल के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रगणक राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के निर्धारण के लिए आधारभूत डेटा एकत्र करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों से उनकी कार्यप्रणाली और आ रही चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।

 

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि”जब भी गणना के लिए प्रगणक आपके निवास पर आएं, तो उनका सहयोग करें। प्रशासन द्वारा मांगी गई सभी जानकारियाँ पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ उपलब्ध कराएं। आपका एक छोटा सा सहयोग जिले के भविष्य की योजनाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रगणकों के आने पर उन्हें सही जानकारी दें। शिक्षा, परिवार और अन्य आवश्यक डेटा सही-सही लिखवाएं। गलत जानकारी से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ सकती है। प्रशासन द्वारा जिले में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लगातार निगरानी एवं मार्गदर्शन किया जा रहा है। प्रगणकों ने कलेक्टर को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button