पूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

पुणे इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं CBSE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

पुणे इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं CBSE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

चलवादी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे,  — चलवादी शिक्षण संस्था संचालित Pune International School and Junior College ने वर्ष 2025-26 की कक्षा 12वीं CBSE विज्ञान शाखा परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर सफलता की परंपरा कायम रखी है। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।

 

इस परीक्षा में साग्निक कर ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लक्ष्य वैश और पाखी प्रियंवदा ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हर्ष तराणी ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि की सभी स्तरों पर सराहना की जा रही है।

 

संस्था के अध्यक्ष Dr. Hulgash Chalwadi ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल में केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

संस्था की उपाध्यक्ष Adv. Renuka Chalwadi ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र और छात्राओं दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के बल पर विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की है।

 

विद्यालय की प्राचार्या स्मिता लोंढे, व्यवस्थापिका सायली शिंदे तथा उपप्राचार्या ज्योति सचदेवा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। शिक्षिका अर्पिता रथ, श्रद्धा मोहिते, प्रियांका कांबळे, सीमा राठोड, रश्मी केशरवाणी, चैत्राली काकडे, संगीत शर्मा और जयंत निंबाळकर सहित पूरे शिक्षण एवं कर्मचारी वर्ग ने वर्षभर विद्यार्थियों की तैयारी में विशेष मेहनत की। संस्था की ओर से बताया गया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, परिश्रम और कर्मचारियों के सहयोग से ही यह शानदार सफलता संभव हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button