प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सितामढ़ी में भ्रामक खबरों पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी तेज

सीतामढ़ी में भ्रामक खबरों पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी तेज

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बिना तथ्य एवं प्रमाण के भ्रामक खबरों के प्रकाशन एवं प्रसारण को गंभीरता से लिया है। प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की अपुष्ट सूचनाएं अफवाहों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं संबंधित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें तथा अफवाहों से बचें।

प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, भ्रामक सूचना फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button