प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण प्रतिभा वृद्धि व क्षमता संवर्धन में सहायक होगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण प्रतिभा वृद्धि व क्षमता संवर्धन में सहायक होगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने शौर्य संकल्प प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

रिपोर्ट ;विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा वृद्धि व क्षमता संवर्धन में प्रशिक्षण सहायक होगा। प्रशिक्षण में सीखी गई बारीकियाँ व अन्य जानकारियाँ विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य निर्माण में उपयोगी होंगी। स्पोर्टस काम्पलेक्स में पिछड़ावर्ग विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवाओं को सैन्य बल व अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, व निजी सुरक्षा एजेंसियों के लिये तैयार करने हेतु जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को सीखने की जरूरत होती है सीखने की कोई उम्र नहीं होती। युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से यह कार्यक्रम उन्हें रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर करेगा। इसके माध्यम से वह भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहे व अन्य को भी नशे से दूर रहने के लिये जागरूक करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्टस काम्पलेक्स में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है जिसके माध्यम से वह राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकते हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि युवाओं को बेहतर भविष्य बनाने के लिये स्वयं को तैयार करना होगा। शासन स्तर से इस प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन युवाओं के भविष्य निर्माण में मददगार होंगे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शुभकामना देते हुए कहा कि पूरे लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करें।

 

कार्यक्रम में सहायक संचालक पिछड़ावर्ग कल्याण सुमन द्विवेदी ने बताया कि 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में 200 युवक/युवतियाँ शामिल होंगे। पिछडावर्ग के आर्थिक तौर पर कमजोर युवक, युवतियों के लिये यह प्रशिक्षण उनके भविष्य निर्माण में उपयोगी होगा। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में श्री अमरकांत शुक्ल, श्री राजगोपाल मिश्रचारी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार बेक, संभागीय खेल अधिकारी एम.के. धौलपुरी सहित खेल विभाग के अधिकारी/कर्मचारी पिछड़ावर्ग विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार बेक ने आभार ज्ञापित

किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button