
सीतामढ़ी में न्यायालयीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय एवं जिला पुलिस के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारंट, उद्घोषणा एवं कुर्की आदेशों के समय पर निष्पादन तथा अभियोजन साक्षियों की न्यायालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में “कोर्ट प्रभारी” एवं “कोर्ट नायब” व्यवस्था, अभियोजन शाखा और न्यायालयों के बीच समन्वय, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, दोषसिद्धि पर्ची एवं अंतिम आदेशों के संधारण समेत न्यायालयीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, समयबद्ध आरोप पत्र समर्पण, वारंट निष्पादन, कुर्की-जब्ती एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मु०-02), प्रभारी अभियोजन शाखा, सभी अपर थानाध्यक्ष (प्रभारी कोर्ट नायब) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

