
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, समस्याओं के त्वरित निष्पादन के निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, जिला में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण को लेकर प्रत्येक कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित होने वाली जन शिकायत सुनवाई के क्रम में शुक्रवार को भी सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जन शिकायत सुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।

