
सीतामढ़ी में घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
Sitamarhi : पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा महिंदवारा थाना क्षेत्र में घटित घटना के घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई गई। साथ ही तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, महिंदवारा थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

