
शिवपुरवा में किसान रथ ने दिया उन्नत खेती का संदेश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक तथा जैविक खेती की जानकारी देने के लिए जिले भर में किसान रथ भ्रमण कर रहा है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि भ्रमण के क्रम में किसान रथ ने विकासखंड रीवा के ग्राम शिवपुरवा का भ्रमण किया। रथ के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों तथा विभागीय अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरको के प्रयोग की जानकारी दी। किसान रथ से किसानों को ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। किसानों को फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन तथा खरीफ पूर्व खेत समतलीकरण, जल संरक्षण एवं संवर्धन, खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई। कृषि के साथ-साथ पशुपालन विभाग की डेयरी प्लस योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना की भी जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारी किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया। कृषि रथ के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध विभागों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालन से किया जा रहा है। दल में कृषि वैज्ञानिक श्रीमती स्मिता सिंह,वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी बी.पी. सिंह, साक्षी द्विवेदी विकास खण्ड तकनीकी प्रबंधक, क़ृषि विस्तार अधिकरी आकांक्षा सिंहरौल, पशुपालन विभाग से वाय. पी. सिंह एवं प्रगतिशील कृषकों की उपस्थिति रही।
